फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामला: मान्यता प्राप्त बैंक का संचालक बताकर 80 लाख की ठगी, पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर सौंपी

Sat, 02 May 2026 12:32 PM IST
गायत्री जोशी गिरीश रंजन तिवारी

सार

एक युवक ने खुद को सरकार से मान्यता प्राप्त बैंक कंपनी का झांसा देकर 80 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर सौंपी दी। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने खुद को सरकार से मान्यता प्राप्त बैंक कंपनी का संचालक बताकर लोगों को अपने झांसे में लेकर 80 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

आर्य नगर निवासी गौरव अरोरा पुत्र जयप्रकाश अरोरा ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। इसमें कहा है कि उसके साथी भूप सिंह निवासी ग्राम बघेलेवाला, विनोद अरोरा निवासी टांडा उज्जैन की वर्ष 2023 में शुगर फैक्टरी खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात डॉक्टर लेन स्थित एक दुकान पर हुई थी। तब उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी खुद की बैंक कंपनी है, जो सरकार से मान्यता प्राप्त है। वह समिति व्यवसाय का कार्य करता है। वह समिति के माध्यम से निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाता है। गौरव ने बताया उस व्यक्ति के झांसे में आकर दिसंबर 2023 से अगस्त 2024 तक कई बार में नकद एक लाख 7 हजार रुपये उसको दे दिए जबकि भूप सिंह ने नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक साढ़े सात लाख रुपये और विनोद अरोरा ने नकद व बैंक के माध्यम से साढ़े पांच लाख रुपये उसे दिए। इसके अलावा मोहल्ला कटरामालियान निवासी शिवम अरोरा समेत कई लोगों ने अलग-अलग समय पर 78 लाख 46 हजार रुपये आरोपी व्यक्ति को सौंप दिए। काफी समय बीतने के बाद जब न कोई मुनाफा मिला और न ही मूलधन वापस हुआ, तब शक हुआ।

विज्ञापन


जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी के पास किसी भी प्रकार की कोई बैंक कंपनी नहीं है और पूरा मामला फर्जीवाड़े का है। इसके बाद जब पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ितों का कहना है कि वह लगातार अपने रुपये के लिए आरोपी से मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें टाल देता है। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जांच कर मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें