फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadarpur News: नगर पालिका में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा युवक, कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

Fri, 20 Feb 2026 10:59 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

गदरपुर में मोबाइल चोरी के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज चाय विक्रेता ने बहुउद्देशीय शिविर में पेट्रोल लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। 
विज्ञापन
गदरपुर में सोनू भारद्वाज को कोतवाली ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदरपुर में मोबाइल चोरी के मामले में कार्रवाई न होने से आक्रोशित एक चाय विक्रेता ने आत्मदाह का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका पार्किंग परिसर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान सोनू हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गया। इससे शिविर में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। सूचना पर पत्नी व बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। बाद में परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग कर चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


बराखेड़ा निवासी सोनू भारद्वाज बाजार में चाय बेचता है। चार माह पूर्व साप्ताहिक बाजार में उसकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया था, जिसमें मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी थी। सोनू का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। उसने कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि चोरी गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना नगर में चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें