फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: विधायक के पीए को नहीं पहचान पाई महिला सिपाही, अरोरा ने जताई नाराजगी

Fri, 20 Feb 2026 10:31 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने में विधायक के पीए और महिला कांस्टेबल से गहमागहमी हो गई। सिपाही ने पीए से कहा दिया कि तुम यहां क्षेत्रवाद कर रहे हो। विधायक ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली में पुलिस कर्मियों का सम्मानित करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली में एसओ से मिलने पहुंचे विधायक शिव अरोरा के पीए की महिला कांस्टेबल से गहमागहमी हो गई। सिपाही ने पीए से कहा दिया कि तुम यहां क्षेत्रवाद कर रहे हो। विधायक ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि महिला उनके पीए को पहचान नहीं पाई लेकिन उनकी भाषा ठीक नही थी। थाने में आने वाले किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कुछ दिन पहले क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को बरामद कर लिया है। उसकी बरामदगी को लेकर पूर्व में विधायक के समर्थक थाने में पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को जब विधायक और उनके समर्थकों को पता चला कि किशोरी मिल गई है तो पुलिस को सम्मानित करने का कार्यक्रम बना। इससे पहले विधायक के पीए सोनू वर्मा एसओ से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही वह कक्ष में जाने लगे तो महिला सिपाही ने रोक दिया। बाद में विधायक की मौजूदगी में सॉरी-सॉरी का दौर चला।

किशोरी की सकुशल वापसी पर पुलिस का सम्मान

विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैंप थाने में पहुंचकर 17 वर्षीय किशोरी के सकुशल बरामद करने पर पुलिस कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने बताया कि बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला मोहम्मद अशरफ वार्ड दो ट्रांजिट कैंप से 17 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर ले गया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। सम्मानित होने वालों में प्रभारी कोतवाल महेश कांडपाल, दरोगा कीर्ति भट्ट, नेहा ध्यानी आदि शामिल थे।

विज्ञापन


अभियुक्त अशरफ गिरफ्तार

ट्रांजिट कैंप पुलिस ने किशोरी को बहलाकर बिहार ले जाने वाले अभियुक्त मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी कोतवाल महेश कांडपाल ने बताया कि दो फरवरी को क्षेत्र में पढ़ने वाली छात्रा लापता हो गई थी। तीन फरवरी को छात्रा के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात ग्राम रुचौल, थाना पंडौल, जिला मधुबनी (बिहार ) से 21 वर्षीय अभियुक्त मोहम्मद अशरफ को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पर पॉक्सो एक्ट की बढ़ा दी है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के बाद घरवालों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें