फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी का योगेश ने संभाला दायित्व

Mon, 27 Jul 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ उत्तराखंड से संबंद्ध केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रामनगर रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजन हुआ। प्रदेश महामंत्री अमित गर्ग ने कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

हरिद्वार से पहुंचे प्रदेश महामंत्री व मुख्य अतिथि अमित गर्ग ने योगेश विश्नोई को अध्यक्ष, राजेश बाली को महामंत्री, मनीष चावला को उपाध्यक्ष व प्रशांत अरोरा बॉबी को कोषाध्यक्ष के पद की शपथ दिलाई। साथ ही सईद अहमद, गोल्डी सिंह, चरणजीत सिंह, सचिन अरोरा, विपिन लाल व बलजीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। अध्यक्षता अल्मोड़ा से आए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी ने की।
निर्वाचित अध्यक्ष योगेश बिश्नोई ने कहा कि शहर में जो मेडिकल स्टोर अनाधिकृत रूप से चल रहे हैं। वह मुख्य धारा में आ जाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कदम उठाया जाएगा। मेडिकल स्टोर स्वामी अवधि समाप्त होने से तीन माह पूर्व अपने मेडिकल स्टोर का नवीनीकरण करा लें।
विज्ञापन

यहां सर्वेश अरोरा, मनीष अग्रवाल, संजय ठाकुर, भुवन जोशी, समीर चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीपक मित्तल, अजय गर्ग, प्रियांशु बंसल, मुकेश चावला, योगेंद्र मोहन सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें