खटीमा उप जिला अस्पताल में डीआर सिस्टम का शुभारंभ करते सीएमएस डाॅ.केसी पंत
खटीमा। उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में अब जनता को डीआर सिस्टम से एक्सरे की सुविधा मिलेगी। डीआर इंक सिस्टम लगने से अब गुणवत्ता वाले डिजिटल रिजॉल्यूशन से लोगों को बेहतर एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी।
बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने डीआर इंक सिस्टम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल में पहले से ही एक्सरे के लिए डिजिटल व मैनुअल मशीनें काम कर रही हैं। डीआर इंक सिस्टम लगने से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे एक्सरे रिपोर्ट अधिक स्पष्ट नजर आएगी। टेक्निशियन विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन डिजिटल व मैनुअल मशीनों से लगभग 80 एक्सरे होते हैं। डिजिटल व मैनुअल मशीनों के खराब होने की स्थिति में मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में अब डीआर इंक सिस्टम लगने से एक्सरे की प्रक्रिया जारी रहेगी।