खटीमा। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 25 फरवरी से 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुई थी। इस अखिल भारतीय भारतीय प्रतियोगिता में युवा कल्याण विभाग, टिहरी गढ़वाल में कार्यरत ज्योति ने 62 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
इसी तरह खटीमा के थारू राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत ग्राम पिनाना-तलाड़ी, रीठा साहिब (चंपावत) निवासी भैरव दत्त भट्ट ने 92 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्हें महाराष्ट्र के पहलवान से शिकस्त खानी पड़ी। युवा कल्याण अल्मोड़ा, भिकियासैंण में कार्यरत मयंक शर्मा ने भी 86 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि उन्हें भी क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।