पूजा अर्चना करते विश्वकर्मा महासभा के सदस्य ।स्रोत विश्वकर्मा महासभा
रुद्रपुर/किच्छा। रोडवेज डिपो की कार्यशाला सहित विभिन्न उद्योगों में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। रोडवेज कर्मचारियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम को लोकतंत्र का प्रतीक बताते हुए इसकी तरक्की की मांग की। वहां एआरएम महेंद्र कुमार, कार्यशाला प्रभारी उमेश जोशी, बस अड्डा प्रभारी ब्रहमानंद, चरनजीत सिंह, मंजीत कौर, पूनम, विवेक पाठक आदि थे। किच्छा चीनी मिल में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद बांटा गया। नगरपालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली और ईओ गुरमीत सिंह ने पूजा की।
विश्व कर्मा जयंती पर मशीनों की पूजा अर्चना
काशीपुर/जसपुर/बाजपुर/केलाखेड़ा। खाईखेड़ा स्थित 450 मेगा वाट गैस आधारित पावर प्लांट में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। वहां कंपनी वीपी केएस राव, जीएम केएस राव, प्रसन्ना सेनापति, देवेंद्र नाथ, नसीम अहमद आदि रहे। रोडवेज डिपो की कार्यशाला में प्रभारी फोरमैन वीर सिंह समेत कर्मचारियों ने विश्व कर्मा पूजा की। जसपुर के देवीपुर गांव में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना की। वहां महासभा अध्यक्ष विनोद शर्मा, राकेश विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा आदि थे। बाजपुर में भी हवन यज्ञ किया गया। वहां रमेश सिंह, सोनी सिंह, अजय गुप्ता, बबीता गुप्ता आदि थे।
पूजा अर्चना करते विश्वकर्मा महासभा के सदस्य ।स्रोत विश्वकर्मा महासभा