काशीपुर। आईजीएल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। कारखाने के कर्मियों को पर्यावरण बैच वितरित कर विभिन्न प्रजातियों के सौ से अधिक पौधे रोपे। वहां पर कारखाने के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल, वित्त एवं प्रशासन प्रमुख मधुप मिश्रा, डा. आरके शर्मा, पीके त्रिपाठी, राकेश कुमार, एके राठी, विक्रांत चौधरी आदि थे। उधर, राइजिंग फाउडेशन ने बालाजी मंदिर में पौधे रोपे। शुभारंभ मेयर ऊषा चौधरी ने किया। वहां भावना रेखाड़ी, निशा गोयल, सारांश, चंदा, मालती आदि थे। उधर विद्यार्थी परिषद की इकाई ने वैष्णो देवी मंदिर, आईटीआई थाने में पौधे लगाए। जीजीआईसी में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी प्रमिला भारती ने बताया कि स्वयंसेवकों नेहा, बबीता तोमर, उर्मिला, स्वाति, मेघा, लहर शाह आदि ने निबंध लेखन व पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य नीरज तथा डॉ मीनाक्षी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने आवास विकास स्थित चित्रगुप्त पार्क में पौधे रोपे। वहां मेयर ऊषा चौधरी, महासभा के अध्यक्ष गौरव सक्सेना, सुशील सक्सेना, एपी कुलश्रेष्ठ, अमिताभ सक्सेना, अरविंद बंटी, मुकेश सक्सेना, कामिनी सक्सेना, कृष्णअवतार आदि थे।
चार दिनी पौधरोपण अभियान का समापन
बाजपुर। सहजयोग परिवार की ओर से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चार दिनी पौधरोपण अभियान का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान गांव मडैया हटटू, हरसान, धूरिया, शिशु मंदिर, रोडवेज बस स्टेशन, पशु चिकित्सालय, सीओ आवास, सहजयोग केंद्र भवन आदि स्थानों पर 200 पौधों का रोपण किया गया। वहां सोबन सिंह कुंवर, गीता देवी, धर्मेंद्र बसेड़ा, पंकज सक्सेना, योगेश पाठक, भूपेंद्र बसेड़ा, पवन चुफाल, रेखा चुफाल आदि थे।
आवास विकास के जमकेश्वर पार्क में पौधे रोपते कायस्थ सभा के पदाधिकारी।- फोटो : KASHIPUR