खटीमा। वाणिज्य परिषद एवं आयकर विभाग की ओर से बुधवार को खटीमा डिग्री कॉलेज में आयकर के प्रति जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार व आयकर अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को स्पष्ट रूप से गलत कटौतियों का दावा न करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न धाराओं की जानकारियां प्रदान की। वहीं आयकर निरीक्षक मेघराज मीना ने सभी प्राध्यापकों की समस्याओं का समाधान किया। प्रभारी डाॅ. आशुतोष ने आयकर की नई और पुरानी कर प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी प्राध्यापकों को सही ढंग से कर भुगतान करने का आवाहन किया।
इस दौरान कार्यशाला में डॉ. रीना सिंह, डॉ. ब्रजेश सिंह, डाॅ. एफडी राही, पीयूष गंगवार, नवीन चंद, नरेश पाल, डॉ. रेखा पांडेय, डाॅ. मनीष बेलवाल, डॉ हरेंद्र मोहन सिंह, डॉ. गिरधर जोशी, डाॅ. अंजना भट्ट, अचल वर्मा, ईश्वर चंद आदि भी उपस्थित रहे।