बाजपुर। चीनी मिल से स्क्रैप में लोहे के अलावा कॉपर सहित अन्य वस्तुओं को उठाने से नाराज श्रमिकों ने मिल गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। श्रमिकों ने बताया हिक बाजपुर चीनी मिल में स्क्रैप के दौरान ठेकेदार की ओर से मिल परिसर में रखा अन्य सामान भी उठा दिया गया। इससे चीनी मिल को आर्थिक नुकसान हो रहा है। श्रमिकों ने लोहे के स्क्रैप के अलावा अन्य वस्तुओं को उठाने पर तत्काल रोक लगाने और संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू नेता विजेंद्र डोगरा ने कहा कि मिल में स्क्रैप के साथ मंहगी मोटर को नहीं बेचा जा सकता है। मोटर की नीलामी अलग से होनी चाहिए। श्रमिकों के आंदोलन का किसान पूरा समर्थन करेगे। पांच घंटे तक श्रमिक धरने पर डटे रहे। इस मौके पर वासवान्द जोशी, अमर, सुनिल कुमार, धीरज, गुलाम मुस्तफा, जैकब, निरंजन, श्याम, कालीसेवक, भोजराज आदि मौजूद थे।
कोट -
बाजपुर चीनी मिल के स्क्रैप का टेंडर नियमानुसार किया गया। स्क्रैप के साथ मोटर जाने पर रोक तत्काल रोक लगा दी गई है। श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन नहीं करके सीधे तौर वार्ता कर समस्या रखने को कहा गया है।
- डा. अमृता शर्मा एसडीएम, चीनी मिल महाप्रबंधक बाजपुर