फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रतिरोध कार्यक्रम में उमड़ा श्रमिकों का हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस पर केंद्र सरकार की श्रम संहिताओं के विरोध में आयोजित प्रतिरोध कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल श्रमिकों ने नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर नगर के गांधी पार्क में एकत्र श्रमिक संगठनों के लोगों ने चार श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए नारेबाजी की।
सभा में सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस के मुकुल, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित ने कहा कि यह देश के मजदूर वर्ग पर अब तक का सबसे बड़ा हमला है। सभा के बाद श्रमिकों ने नगर में जुलूस निकाला। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को मांगों के संबंध में ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्रमिक नेता धीरज जोशी, कैलाश भट्ट, दिनेश तिवारी, रविंद्र पाल, जीवन लाल, अनूप सिंह रावत, विकल कुमार, दिनेश भट्ट ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें