फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में कागज के गठ्ठर से दबकर श्रमिक की मौत

Sat, 30 Mar 2019 12:55 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काशीपुर में पेपर मिल परिसर में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद मार्ग स्थित एक पेपर मिल के पेपर यार्ड में कागज की वजनी गठरी (बेल) गिरने से उसमें दबकर एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मिल प्रबंधन ने घायल श्रमिक को ठाकुरद्वारा के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि मिलकर्मी शव को अस्पताल में छोड़कर खिसक लिए। इस पर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने पेपर मिल पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर में वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम पसियापुरा पदार्थ निवासी महेंद्र सिंह (50) पुत्र खानचंद कई वर्षों से पेपर मिल में काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पेपर मिल यार्ड में काम करते समय महेंद्र के ऊपर कागज का गठ्ठर (बेल) गिर गया, जो करीब सात क्विंटल वजन का बताया जाता है। इससे पेपर मिल में हड़कंप मच गया। मिल अधिकारी ने महेंद्र को कार से ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि मिल अधिकारी महेंद्र के परिजनों को सूचना देने के बाद खिसक लिए। 

इसके बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण ठाकुरद्वारा अस्पताल पहुंचे। उनके आक्रोश को देख चालक शव को कार में छोड़कर भाग गया। मिल अधिकारियों की ओर से सुध न लेने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने मिल गेट पर हंगामा किया। 
विज्ञापन


सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। मिल के अंदर घुस रहे ग्रामीणों को पुलिस ने रोक दिया। उन्होंने मिल का मुख्य गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद समझौता हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी सर्वेश देवी के अलावा दो बेटे संजीव सिंह, पंकज सिंह और दो बेटियां अपेक्षा व नीलम हैं। 

पेपर मिल में पेपर का भारी गठ्ठर गिरने से श्रमिक की मौत होने की सूचना मिली थी। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने स्थिति नियंत्रित किया। इस संबंध में कुंडा थाने पर तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन

- मोहन चंद्र पांडे, थाना प्रभारी, कुंडा। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें