बाजपुर। विक्रमपुर गांव में स्थित एक पेपर मिल के पट्टे की चपेट में आकर शनिवार सुबह श्रमिक महेंद्र (24) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नंदपुर नरका टोपा निवासी रंजीत ने बताया कि महेंद्र निवासी बदायूं (यूपी) उसकी पत्नी का भाई था और उनके साथ ही रहता था। बताया कि उसका साला शुक्रवार की देर शाम सात बजे पेपर मिल में ड्यूटी के लिए गया था। मिल में पट्टे की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई है। शनिवार सुबह सात बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। इस पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक महेंद्र अविवाहित था। उसका परिवार दस साल से बाजपुर में मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा है।
नोट : इस खबर में सीओ और पेपर मिल प्रबंधन का पक्ष और मृतक की फाइल फोटो मांगी है। संवाददाता का कहना है कि पेपर मिल वाले कुछ भी कहना नहीं चाहते, पुलिस की ओर से कार्रवाई भी नहीं हुई है। इसलिए राजलक्ष्मी पेपर मिल का नाम हटा दिया है।