फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर के टेंडर प्रक्रिया में धांधली, टेंडर किए निरस्त

Sat, 20 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 विश्वविद्यालय के सामान्य खंड में टेंडर प्रक्रिया में हो रही धांधली के खिलाफ विवि के पंजीकृत ठेकेदारों ने सहायक निदेशक के खिलाफ हल्ला बोलते हुए निदेशक निर्माण एवं संयंत्र के कक्ष में धरना दिया। निदेशक निर्माण एवं  संयंत्र ने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। वहीं विवि के कुलपति ने जांच के आदेश दिए हैं।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में मरम्मत कार्य के लिए सामान्य खंड में सहायक निदेशक की ओर से निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। जिसमें कृषि व्यवसाय प्रबंधन व निदेशक संचार विभाग में मरम्मत का कार्य होना था। टेंडर आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2016 को 3 बजे तक रखी गई थी। इसके लिए विश्वविद्यालय के पंजीकृत ठेकेदारों ठीक 3 बजे तक निविदायें टेंडर बाक्स में डाल दी गई थी। इसके बाद कार्यालय के लेखाकार ने सभी ठेकेदार और अधिकारियों के हस्ताक्षर कर इसे सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक 3:10 बजे सहायक निदेशक-3 द्वारा टेंडर बाक्स की सील फाड़ कर निविदा बॉक्स में डाली गई। जिस पर वहां उपस्थित लेखाकार तथा उसमें शामिल ठेकेदारों ने आपत्ति की। इस कार्रवाई से निविदायें डालने वाले ठेकेदार भड़क गये। उन्होंने इस पर आपत्ति कर प्रशासन भवन में निदेशक निर्माण एवं संयंत्र के कक्ष के समक्ष धरना दिया और टेंडर निरस्त करने की मांग करने लगे। इस पर निदेशक निर्माण एवं संयंत्र डा. एसएस गुप्ता ने उक्त का संज्ञान लेते हुए टेंडर  प्रक्रिया को तत्काल निरस्त कर दिया। टेंडर निरस्तीकरण के बाद ठेकेदारों ने धरना समाप्त कर दिया। वहीं कुलपति डॉ. मंगला राय ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए टेंडर प्रक्रिया के जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें