फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग में जीता सोना

Thu, 06 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
रायबरेली में गोल्ड के साथ प्रियंका चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 काशीपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने अपने खाते में एक और उपलब्धि डाली है। उन्होंने रायबरेली में चल रही ऑल इंडिया इंटर रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। प्रियंका देश में सर्वश्रेष्ठ महिला बॉक्सर घोषित हो चुकी हैं। प्रियंका के गोल्ड जीतने की खबर से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रायबरेली में चल रही चार दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आखिरी दिन 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नार्दन रेलवे में तैनात प्रियंका चौधरी का मुकाबला नार्दन फ्रोरन्टियर की अंजली के साथ हुआ। प्रियंका ने यह मुकाबला 3-0 से जीत लिया। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली नार्दन वेस्टर्न रेलवे सोनिया लाठर को हराया था।

वर्तमान में प्रियंका की पोस्टिंग रेलवे हेड क्वार्टर दिल्ली में है। प्रियंका इससे पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। प्रियंका ने फोन पर बताया कि गोल्ड जीतकर वह बेहद उत्साहित हैं। उधर प्रियंका के पिता और अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजय चौधरी और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन, चाचा  विजेंद्र चौधरी ने प्रियंका की जीत पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें