फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन की चपेट में आकर महिला श्रमिक की मौत

Fri, 12 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कार सवार लोग लहूलुहान हालत में अचेत एक महिला को जिला अस्पताल छोड़कर भाग निकले। डाक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतका की पहचान के लिए सिडकुल की फैक्ट्रियां खंगालती रही। करीब चार घंटे बाद मृतका की पहचान बहेड़ी निवासी दुर्गावती के रुप में हुई। वह सरिया फैक्ट्री मेें काम करते समय मशीन की चपेट में आ गई थी।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार दोपहर स्विफ्ट कार संख्या यूके07 एक्यू 0285 जिला अस्पताल परिसर में पहुंची और उसमें बैठे लोगों ने लहूलुहान हालत में एक महिला को बाहर निकालकर स्ट्रेचर में रखकर इमरजेंसी कक्ष में पहुंचाया। जब तक डाक्टर महिला के उपचार के लिए आए, तब तक आरोपी कार सहित रफूचक्कर हो गए थे। परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर अस्पताल प्रशासन ने आवास विकास चौकी पुलिस को सूचना दी। महिला के सिर और अन्य हिस्सों में बने घाव से बहे खून से कपड़े भी सने हुए थे। महिला को लाने वालों ने परिसर में मौजूद लोगों से फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आकर उसके घायल होने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस सिडकुल क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जाकर घटना के बारे में मालूमात करती रही। एसआई केआर चन्याल ने बताया कि मृतका की पहचान दुर्गावती देवी (40) पत्नी रामसहाय निवासी ग्राम केशवपुरम थाना बहेड़ी बरेली के रुप में हुई। वह अपने पति के साथ ग्राम किशनपुर स्थित बीटीसी सरिया कंपनी में काम करती थी। छन्ना मशीन में काम करते समय दुर्गावती का दुपट्टा पट्टे में आ गया और महिला मशीन की चपेट में आ गई। महिला का शव अस्पताल छोड़कर कंपनी कर्मी चलते बने। जिसके चलते उन्हें सिडकुल की फैक्ट्रियों की घंटों खाक छाननी पड़ी थी। महिला के शव को छोड़कर लोग क्यों चले गए, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि शव लाने वालों ने अस्पताल के बाहर रहने की बात कही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें