फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बोनस नहीं देने पर महिला श्रमिकों ने काटा हंगामा

Sun, 19 Oct 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज। औद्योगिक पार्क में धागा कंपनी में कार्यरत श्रमिकों ने दीपावली पर्व पर बोनस नहीं बांटने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। यहां अधिकांश श्रमिक महिलाएं हैं। रविवार को सुबह महिलाएं फैक्टरी गेट के भीतर धरने पर बैठ गई। महिलाओं का कहना था कि पिछले वर्ष भी दीपावली पर्व पर बोनस देने का आश्वासन दिया था, पर कंपनी ने बोनस नहीं दिया। इस बार भी कंपनी प्रबंधन बोनस देने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

धागा कंपनी में सैकड़ों महिलाएं ड्यूटी करती हैं। रविवार को भी वे हर रोज की भांति सुबह की शिफ्ट में पहुंची। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से बोनस की मांग की। कंपनी प्रबंधन के ना पर महिलाएं परिसर के भीतर ही धरने में बैठ गई। दोपहर तक हंगामा होता रहा। श्रमिकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री में श्रम-कानूनों का पालन नहीं होता है। यहां कर्मचारियों का शोषण होता है। महिलाएं 12 घंटे ड्यूटी करती हैं। इसी बाद भी नियमानुसार भुगतान नहीं किया जाता है। उन्होंने मानसिक उत्पीडऩ का भी आरोप लगाया। कहा विरोध करने पर हटा दिया जाता है। दोपहर बाद कुछ महिलाएं फैक्टरी से बाहर निकल आई। जबकि कुछ महिलाएं प्रबंधन से वार्ता के बाद ड्यूटी पर लौट गई। इधर, कंपनी प्रबंधन ने गेट बंद रखें। जिससे कोई भी कंपनी में जानकारी नहीं ले पाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें