फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अस्पताल में महिलाएं करेंगी वाहनों की रखवाली, निजी ठेकेदारों की छुट्टी

Sun, 04 Jan 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिलाओं को रोजगार दिलाने के मकसद से जिला अस्पताल में अब वाहनों की रखवाली का जिम्मा महिला समूहों को दिया जाएगा। इसके लिए अगले महीने टेंडर के लिए आवेदन शुरू होंगे जबकि निजी ठेकेदारों की अब छुट्टी होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभी तक निजी ठेकेदारों को वाहन पार्किंग का ठेका दिया जाता रहा है। पिछले वर्ष भी अस्पताल प्रशासन ने 5.85 लाख में टेंडर मंजूर किया था लेकिन ठेकेदारों की कई शिकायतें मिलने पर और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस वर्ष कमान महिलाओं के हाथों में देकर उन्हें सशक्त बनाने की पहल की जा रही है।
इस संबंध में बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया जा चुका है। अधिकारियों की सहमति के बाद प्रस्ताव सीडीओ कार्यालय भेजा गया है। यहां से संस्तुति मिलने पर टेंडर प्रक्रिया के लिए आवेदन निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा जिम्मेदार होती हैं। यह पहल महिलाओं को रोजगार व सशक्त बनाने के लिए की गई है। - डॉ. आरके सिन्हा, पीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें