फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: करवाचौथ के लिए महिलाओं ने की खरीदारी, गुलजार रहे बाजार

Thu, 09 Oct 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। पति की दीर्घायु का पर्व करवाचौथ की तैयारियों में सुहागिन महिलाएं जुटी हैं। करवाचौथ के लिए बाजार भी सज गए हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी कर रही हैं।
काशीपुर में बुधवार को अमूमन बाजार बंद रहते हैं लेकिन करवाचौथ से पहले बुधवार को भी बाजार में पूरे दिन रौनक नजर आई। दिन भर मुख्य बाजार में भीड़ रही। कपड़ों और अन्य सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी की। बाजारों में रौनक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। बाजार में रंग-बिरंगी चूड़ियों व पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी हैं। इस व्रत में महिलाएं नए वस्त्र व गहने का शृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश की पूजा करती है। ब्यूरो
विज्ञापन


नई डिजाइन की साड़ी खरीदने का उत्साह
काजल अग्रवाल ने कहा कि करवाचौथ के लिए पूजा का सामान खरीद लिया है। इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्रियंका दुबे ने कहा कि पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं। इस बार नई डिजाइन की साड़ी खरीदने आईं हूं। मुस्कान ने कहा कि इस वर्ष बाजार में थाली सेट नया आया है। उसे खरीदा है। बाजार में महिलाओं की भीड़ है, इसे देखकर सुंदर लग रहा है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें