फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फिरोजपुर गांव की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

Sun, 20 Sep 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला उद्योग विभाग ने ग्राम फिरोजपुर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को पारंपरिक उत्तराखंडी ऐपण कला, हैंडीक्राफ्ट और ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की काशीपुर प्रभारी कुमकुम पोखरियाल ने बताया कि 15 दिवसीय है प्रशिक्षण में 20 महिलाएं भागीदारी कर रही हैं। उन्हें ऐपण के आधुनिक डिजाइन, घरेलू सजावटी सामान बनाना, मोमबत्ती, अगरबत्ती, जूट बैग जैसे क्राफ्ट उत्पाद और ब्यूटी पार्लर से जुड़ी बेसिक से एडवांस तकनीक सिखा रहे हैं। प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का कहना है कि इससे उन्हें घर बैठे रोजगार का अवसर मिलेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काशीपुर प्रभारी कुमकुम पोखरियाल ने बताया कि योजना केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत बैंक से लोन दिलाया जाएगा। उत्पादों की मार्केटिंग में भी विभाग मदद करेगा। ऐसे प्रशिक्षण शिविर जिले के अन्य गांवों में भी चलाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें