फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 20 दिन बाद ही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पुलिस को बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने घट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। शादी के 20 दिन बाद ही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पुलिस को बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर उसका गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उमरपुर गांव निवासी राहुल कुमार की शादी गांव पुरैनी जिला बिजनौर निवासी अंजू से 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। शनिवार की देर शाम उसका शव पुलिस को बेड पर पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया की विवाहिता ने छत में लगे कुंडे में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या हत्या की है। वहीं विवाहिता के परिजनों ने गला घोट कर मारने का उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें