फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सांप के डसने के बाद अस्पताल पहुंची महिला ने तोड़ा दम

Mon, 30 Jun 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी में नहीं मिला चिकित्सक, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन


बाजपुर। सांप के डसने से गंभीर अवस्था में 35 वर्षीय महिला को बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय लाया गया, लेकिन इमरजेंसी में चिकित्सक मौजूद न होने पर महिला ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि डॉक्टर आधा घंटा देर से पहुंचे। इससे गुस्साए मृतका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। उसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के परिजन शव को ले गए।

शनिवार देर शाम करीब आठ बजे रुद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। आननफानन परिजन महिला को गंभीर अवस्था में लेकर बाजपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत बताते हुए महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिजन महिला को शनिवार देर शाम आठ बजकर 22 मिनट पर उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे। मौजूद स्टाफ ने ड्यूटी पर नियुक्त डॉक्टर को फोन पर मरीज आने की सूचना दी। आरोप है कि चिकित्सक करीब आधा घंटा देर से पहुंचें। इस दौरान इलाज के अभाव में महिला ने दम तोड़ दिया। गुस्साए मृतका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। कुछ देर बाद परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के महिला के शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- मामला संज्ञान में आया है। इलाज के अभाव में महिला की मौत होना गंभीर मामला है। सोमवार को मामले की जांच कराई जाएगी।- डॉ. अमृता शर्मा, एसडीएम बाजपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें