फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुद्दों पर चर्चा और हक के लिए लड़ने का लिया संकल्प

Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर की विभिन्न संस्थाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किए कई कार्यक्रम
विज्ञापन


काशीपुर। विभिन्न संस्थाओं में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने समस्याओं पर चर्चा की और हक के लिए लड़ने का संकल्प बुलंद किया। शनिवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक नर्सिंग अधीक्षक माया देवी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। गीतों पर नृत्य भी किया। वहां पर शोभा, नीतू चौहान, हर्षिता, सोनिया, कुलविंदर कौर, शांता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि पूंजीवादी सरकारें व उनके समर्थक महिला दिवस के इतिहास और संघर्ष को आमजन से छिपाना चाहते हैं। फैक्टरी मालिक और सरकारें उनकी मेहनत का शोषण कर रही हैं। वहां पर संगठन अध्यक्ष सुधा शर्मा, चित्रा शर्मा, स्नेहलता, सोनिया, सरस्वती पांडे, रीता कश्यप, सोनिया, शशिबाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें