अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नगर पंचायत गूलरभोज में रविवार को महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें महिला अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही 120 लोगों ने संकल्प पत्र भरे।
महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष हीरा जंगपांगी ने महिलाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम की जानकारी दी। बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ कानूनों की जानकारी देने के साथ ही इनके खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील भी की। एसआई सुरभि बौढ़ाई व मनोहर चंद ने निर्भया सेल व पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। समाजसेवी किरन नेगी ने बेटा व बेटी में भेदभाव न करने की अपील की। गदरपुर ब्लॉक पीआरपी सदस्य कविता व समाजसेवी तरुण दूबे ने महिला समूह संबंधित जानकारियां दीं। समाजसेवी चेयरपर्सन अनीता दूबे ने 120 लोगों को महिला सम्मान के प्रति शपथ दिलाई। वहां सतीश चुघ, भूपेंद्र आर्य, पुष्पा रानी, रमेश कुमार, शिखा, विमला, रेवती पाठक, अंजू बाला, कविता, सुधा आदि महिलाएं थीं।
कोट
कन्या भ्रूण हत्या और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है। अमर उजाला का अपराजिता अभियान सराहनीय पहल है। - पुष्पा रानी, गृहणी।
--
नारी अपने सद्गुणों से समाज को सही दिशा दे सकती है। महिला अधिकारों और कानूनों की जानकारी भी बेहद जरूरी है। - पूनम आर्या, समाजसेवी।
--
महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ चुप नहीं रहना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा। अनीता दूबे, चेयरपर्सन, गूलरभोज।
--
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आज पुरुष प्रधानता का शिकार हैं। जागरूक होकर ही महिलाएं इस कुुरीति का मुकाबला कर आत्मसम्मान के साथ जी सकती हैं। - ऊषा राजभर, सभासद, गोलाई।