सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित सिडकुल प्रीमियर लीग पर टाटा मोटर्स की टीम ने कब्जा जमाया है। रविवार को 31वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में फाइनल मुकाबला टाटा मोटर्स और सेंचुरी पेपर के बीच खेला गया।
सेंचुरी पेपर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन बनाए। अनुज ने 33 और अरविंद ने 24 रनों का योगदान दिया। टाटा मोटर्स के लिए शाहनवाज खां ने सर्वाधिक तीन और अजय बिष्ट ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाटा मोटर्स की टीम ने 19.4 ओवरों नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अपनी टीम के लिए संदीप ने 32 और पंचम ने 28 रन बनाए। मुख्य अतिथि 31 वाहिनी पीएसी के सेनानायक ददन पाल ने विजेता टीम को पुरस्कार बांटे। दीपक उनियाल को बेस्ट बॉलर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया जबकि शनवाज खां को बेस्ट बेट्समैन, पंचम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहां पर अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार, विजय जेठी, रणजी खिलाड़ी मयंक मिश्रा ,सीके नायडू खिलाड़ी दिनेश पंवार, अंडर 14 खिलाड़ी उदित शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुधांशु उपाध्याय और कैलाश बिष्ट ने निभाई जबकि स्कोरर विशाल भुड्डी रहे। वहां पर नवीन टम्टा, तेज राम भगेल, आर के माहेश्वरी, मो. इलियास, सुनील शर्मा, संतोष कुमार, राहुल, मोहन, आलोक श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा आदि थे।
फोटो 10आरडीपी 21पी: रुद्रपुर में हुई सिडकुल प्रीमियर लीग की ट्राफी के साथ विजेता टीम।