फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने सड़क जाम की

Sun, 13 Aug 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चकरपुर।
विज्ञापन
चकरपुर में सड़क पर जाम लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महतगांव तिराहे के भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मिश्रित शराब की खुल रही दुकान के विरोध में महिलाओं में लगभग डेढ़ घंटे जाम लगाया। बाद में पुलिस के शराब की दुकान न खुलने के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोल दिया। 
विज्ञापन


चकरपुर-महतगांव, बिचपुरी, नौगवांनाथ तिराहे पर देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीण महिलाओं ने शनिवार सुबह सात बजे जाम लगा दिया। महिलाओं ने चकरपुर-नौगवांनाथ एवं बिगराबाग संपर्क मार्ग पर डेढ़ घंटे जाम लगाया। इस बीच आने जाने वाले वाहनों को बड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आंदोलनकारी महिलाओं को आश्वासन दिया कि इस स्थान पर शराब की दुकान नहीं खुलेगी। महिलाओं ने कहा कि यदि दुकान खुलेगी तो वह फिर जाम लगाएंगे। इस दौरान गोविंदी देवी, मधु देवी, मोहनी देवी, राजवती, भवानी देवी, देवकी सामंत, आशा देवी, सरस्वती देवी, लीला देवी, सोनी देवी, कमला देवी, कौशल्या देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें