फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिलाई के गुर से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Mon, 02 Jun 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। परिवार की आर्थिकी मजबूत करने में महिलाएं बड़ा किरदार निभा रही हैं। सिलाई के गुर सीखकर मनसा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ाया है। अपनी आय से न सिर्फ स्वयं बल्कि परिवार की मदद करने में भी सक्षम बनी हैं।
विज्ञापन

मनसा स्वयं सहायता समूह की संचालक सुषमा चौहान ने बताया कि उनके समूह से करीब 100 महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को तीन से चार महीने की सिलाई की ट्रेनिंग दी है। कई महिलाओं ने इसके बाद अपने बुटीक शुरू किए तो कई अन्य के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। सभी महिलाएं महीने का करीब पांच से छह हजार रुपये बचत कर लेती हैं। इससे परिवार में काफी सहयोग मिल रहा है। सुषमा ने कहा कि स्वरोजगार के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके बाद उन्हें ट्रेनिंग देकर स्किल सिखाई कि वे आत्मनिर्भर बन सकें। शुरू में दस महिलाओं से समूह की शुरुआत हुई थी। धीरे-धीरे इस समूह में महिलाओं की संख्या 100 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें