फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लीची तोड़ रही महिला से छेड़छाड़ पर दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। छोई स्थित बगीचे में मजदूरी पर लीची तोड़ने गई एक महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दो पक्षों के बीच लात-घूसे, चाकू चल गए। ठेकेदार सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को रामनगर के गांव छोई स्थित लीची के बगीचे में मजदूरी करने आई एक महिला के साथ लीची तोड़ रहे एक युवक ने छींटाकशी कर दी। महिला के शोर मचाने पर बगीचे के ठेकेदार अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को बाग से बाहर जाने की हिदायत दी। युवक ने मोबाइल कर अपने गांव से करीब 10-12 साथियों को बुला लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसे और चाकू चल गए जिस पर हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ लग गई।
मारपीट में बगीचे के ठेकेदार चंद्रभान के बेटे प्रेम सिंह, इंदरजीत और उसका भाई नरेश निवासी बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी घायल हो गए। घायलों को एक वाहन से बाजपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। ठेकेदार चंद्रभान ने बताया कि मारपीट के दौरान उसकी एक लाख रुपये की नकदी गिर गई। उसने रामनगर थाने में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें