फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक की टक्कर से महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सड़क पर पैदल जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की रीढ़ और कंधे की हड्डी टूट गई। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरेली के ग्राम मुहम्मदपुर और हाल ट्रांजिट कैंप के शिवनगर गोधन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जुलाई की सुबह उनकी पत्नी मुन्नो देवी खेड़ा से होते हुए महिन्द्रा शोरूम की ओर पैदल जा रही थी। किच्छा बाईपास पर बाइक चालक ने पत्नी को गलत दिशा से आकर टक्कर मार दी। बाइक पर चालक और दो अन्य लोग सवार थे। टक्कर में उनकी पत्नी का कंधा और रीढ़ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक सवार को चिह्नित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बाजपुर। ट्रेन की चपेट में आकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को ट्रेन की चपेट में आकर मोहल्ला आलापुर निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें