फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फर्जी वीडियो वायरल करने वाले पर कार्रवाई की जाए

Tue, 29 Oct 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के नामी मिठाई की दुकान के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल हुआ है। दुकानस्वामी और व्यापारियों ने कोतवाल को तहरीर देने के साथ ही एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रविवार रात सोशल मीडिया पर एक दुकान में खराब मिठाई होने का वीडियो वायरल हुआ था। यह दुकान रुद्रपुर स्थित मंगलम स्वीट्स होने की बात कही गई थी। सोमवार को मंगलम स्वीट्स के मालिक अभिषेक गर्ग, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, कोषाध्यक्ष संदीप राव सहित अन्य व्यापारियों ने कोतवाल मनोज रतूड़ी को तहरीर सौंपी। कहा कि यह वीडियो फर्जी है और उसे वायरल करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
इसके बाद उन्होंने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वीडियो में कही गईं बातें उनके प्रतिष्ठान से जुड़ी नहीं है। यह वीडियो पिछले त्योहार के दौरान भी अन्य मिठाईयों की दुकानों का नाम लेकर वायरल किया गया था। कहा कि वीडियो वायरल करने में एक कंपनी के प्लांट हेड का नाम सामने आ रहा है। एसएसपी मिश्रा ने इस मामले में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें