फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नाबालिग से बालिग हो गई किशोरी, एक बच्चे के साथ बरामद

Wed, 31 May 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने ढाई साल पहले किशोरी को लेकर भागे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस संलिप्तता में आरोपी के भाई को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी पर धारा 82, 83 की कार्रवाई भी हो चुकी है। वर्तमान में किशोरी बालिग हो गई। उसका एक बच्चा है और उसने अपने को गर्भवती भी बताया है। सीओ के अनुसार आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे ।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को दिसंबर 2020 में गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी सद्दाम लेकर फरार हो गया था। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 15 दिसंबर 2020 को सद्दाम और उसके भाई सलमान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। खोजबीन करने पर आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने संलिप्तता में आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
मंगलवार को कोतवाली में सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि दो महीने पहले आरोपी सद्दाम और उसके भाई अरमान की फोटो फेसबुक पर पोस्ट डाली गई थी। सोशल मीडिया की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने यूपी के बदायूं में दबिश दी लेकिन सद्दाम फरार हो गया। आरोपी ठिकाना बदलने के लिए हरियाणा जा रहा था कि पुलिस ने उसे मुरादाबाद बस स्टेशन पर दबोच लिया।
विज्ञापन

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह किशोरी से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। विरोध के चलते उसे लेकर भागना पड़पड़ा। पूछताछ में उसने शादी करने की बात कही है। टीम में निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी, एसआई गोविंद मेहता, प्रकाश चंद, जरनैल सिंह, अनुज, विमला शामिल है। संवाद

पौत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप
बाजपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर उसकी पौत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला की पौत्री घर से कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव के एक युवक ने रास्ते में रोक कर उसके साथ अश्लील हरकतें की। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने में रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का मामला सामने आया है। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की पड़ताल के बाद आईटीआई थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
केंद्र सरकार ने नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल ने उत्तराखंड शासन को सोशल साइड्स पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के संबंध में पत्र भेजा। एसटीएफ की पड़ताल में सामने आया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी थाना आईटीआई के ग्राम पैगा निवासी कुलदीप सिंह के नाम की आईडी से की जा रही है। इस संबंध में प्राप्त वीडियो की साइबर जांच के बाद एसएसपी ने मामले में केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को एसआई राकेश राय ओर से इस संबंध में ग्राम पैगा निवासी कुलदीप सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुलदीप सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें