रुद्रपुर की मृतका अंशू का फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पति के साथ किराये पर रह रही महिला का शव पंखे से लटका मिला। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से बीसलपुर पीलीभीत (यूपी) निवासी अनिल शर्मा आजादनगर ट्रांजिट कैंप में पत्नी अंशु (26) के साथ सूरज प्रजापति के घर में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह अनिल घर से ड्यूटी के लिए निकल गया था। पत्नी अंशु घर पर अकेली थी। दोपहर में पड़ोसियों ने कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर दरवाजा खटखटाया तो अंशु ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अंशु का शव पंखे से लटका हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित मोहन जोशी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि आठ साल पहले अंशु और अनिल ने कोर्ट मैरिज की थी। अनिल के चार अन्य भाई भी रुद्रपुर में अलग-अलग जगहों पर रहकर सिडकुल में काम करते हैं। संवाद