प्रापर्टी विवाद के चलते मेलाघाट रोड राजीव नगर में एक महिला ने आरके इंटरप्राइजेज में तोड़फोड़ की और दीवार फांदकर घर में घुसकर स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में पुलिस ने महिला को बाहर निकाला। जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।
राजानगर में वगुलिया निवासी श्रीराम गुप्ता का भूखंड था जिसमें कई कमरे बने हुए हैं जिसे वह कई वर्ष पूर्व बेच चुका है। गुप्ता के परिवार में पांच बेटे हैं जिसमें एक बहू शोभावती ने न्यायालय में वाद दायर कर भूखंड पर अपना दावा किया था। जो मामला लंबे समय से विचाराधीन है।
रविवार को शोभादेवी ने प्रापर्टी में तोड़फोड़ की और घर में घुसकर स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया। थानाध्यक्ष नरेशपाल ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और यथास्थिति के आदेश है ऐसे में घर में घुसना न्यायालय की अवमानना है।
इसलिए महिला को जबरन निकाला गया और शांति भंग की आशंका का मामला दर्जकर उसे एसडीएम ऋचा सिंह के सम्मुख पेश किया गया। जिसे जमानत न मिलने पर जेल भेज दिया गया है। इधर आरके इंटरप्राइजेज के स्वामी दीपक भट्ट ने पुलिस को तहरीर सौंपकर ऑफिस में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
्र