फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पहली पत्नी को छोड़ दूसरी महिला संग रहने लगा पति, विवाहिता ने एसएसपी से लगाई गुहार

Fri, 15 May 2026 05:11 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में एक विवाहिता ने पति पर दूसरी महिला के साथ रहने, मारपीट करने और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को छोड़ दूसरी महिला के साथ पति रहने लगा और लगातार पत्नी पर तलाक देने का दबाव बना रहा है। विवाहिता ने एसएसपी ने न्याय की गुहार लगाई और निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी कर ली है।

प्रीत विहार वार्ड नंबर-25 निवासी कमलेश ने बताया कि चार फरवरी को उसका पति विष्णु उसका पति उसे और उसकी तीन बेटियों को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा है और अब उस पर तलाक का दबाव बना रहा है। महिला ने बताया कि उसका पति पहले भी दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया था। उस समय परिवार के लोगों ने स्टांप पेपर पर लिखित समझौता कराया था कि भविष्य में ऐसे संबंध नहीं रखे जाएंगे। आरोप है कि इसके बाद भी पति ने दूसरी महिला के लिए किराये का कमरा लेकर उसके साथ रहना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति न तो उसके इलाज और दवा का खर्च उठा रहा है और न ही बेटियों की जिम्मेदारी निभा रहा है। उसने कहा कि वह मजदूरी और कामकाज कर किसी तरह अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर रही है। आरोप है कि दबाव बनाने पर पति उसके साथ मारपीट करता है और छोटे हाथी वाहन की कमाई दूसरी महिला व अपनी बहन पर खर्च करता है। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में काउंसलिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें