फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: रुद्रपुर के मुख्य बाजार में चोरी, चार दुकानों से 20 लाख की नकदी उड़ाई

Fri, 15 May 2026 01:23 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर के मुख्य बाजार स्थित मटके वाली गली में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
रुद्रपुर में चोरी की वारदात के बाद दुकान में जांच पड़ताल करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित मटके वाली गली में बृहस्पतिवार की बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर व्यापारियों में दहशत फैला दी। चोरों ने चार प्रतिष्ठित दुकानों के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। व्यापारियों के अनुसार एक गल्ले से करीब 5 लाख रुपये, दूसरे से 2.5 लाख रुपये और एक अन्य दुकान से 40 हजार रुपये सहित लाखों की नकदी गायब मिली। सुबह दुकानें खुलने पर घटना का पता चलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
विज्ञापन


घटना के बाद व्यापार मंडल और स्थानीय कारोबारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य बाजार में इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। व्यापारियों ने जल्द खुलासे और बरामदगी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें