फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: शिशु के जन्म के बाद महिला की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा; इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Thu, 07 May 2026 12:14 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और समय पर उपचार न देने के गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन
अस्पताल में परिजनों का हंगामा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक 28 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंह कॉलोनी निवासी सौरभ मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे को बुधवार रात साढ़े सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, बावजूद इसके नर्सिंग स्टाफ ने महिला को भर्ती कर लिया। रात करीब 1:30 बजे ज्योति ने एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था नहीं थी और महिला को दूसरे अस्पताल रेफर करने की मांग भी पूरी नहीं की गई। पति का कहना है कि पत्नी की मौत रात में ही हो गई थी, लेकिन इसकी जानकारी सुबह दी गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें