फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, मायके पक्ष का धक्का देकर जान लेने का आरोप

Sat, 10 Oct 2026 04:04 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधमसिंह नगर

सार

काशीपुर में शुक्रवार रात मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर 33 वर्षीय रूबी सिंह की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर मारपीट कर उसे नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
रूबी सिंह। - फोटो : फाइल फोटो स्रोत: परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के कुंडेश्वरा आलू फार्म के पास एक मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं मायके पक्ष ने पति पर महिला को मारपीट कर तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय रूबी सिंह पत्नी शिशुपाल सिंह शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। परिजन उसे तत्काल काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का चार वर्षीय बेटा तन्मय है। घटना की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका की मां प्रमोद कुमारी और बहन अंजू सिंह ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिशुपाल सिंह अक्सर रूबी के साथ मारपीट करता था और शुक्रवार रात भी मारपीट कर उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें