फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में हुआ ताड़का वध की लीला का मंचन

Sat, 10 Oct 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नगर में रामलीला मंचन जारी है। तीसरे दिन रामजन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामलीला मंचन में भगवान विष्णु के विराट रूप में माता कौशल्या को दर्शन देकर उनके यहां पुत्र रूप में जन्म लेने का आशीर्वाद देनेे से मंचन शुरू हुआ। इसके बाद राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म, नामकरण और जन्मोत्सव, गुरुकुल भेजने की लीला हुई। जंगल में राक्षसों के आतंक से परेशान गुरु विश्वामित्र का राजा दशरथ से किशोर हो चके राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगने आते हैं। यज्ञ के दौरान राम और लक्ष्मण के हाथों ताड़का और अन्य राक्षसों का वध होता है। वहां कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी, एमपी तिवारी, राजेंद्र सिंह चौहान, अमित रस्तोगी, शिवपाल सिंह चौहान, सुरेश जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें