फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम में की तोड़फोड़

Fri, 01 Feb 2019 12:42 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला की मौत से गुस्साए कुछ लोगों ने एक डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ की। हंगामे के चलते डॉक्टर ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हमलावरों ने क्लीनिक के स्टॉफ के साथ भी हाथापाई की। पुलिस को देख हमलावर भाग गए। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर दी है। 
 
खड़कपुर देवीपुरा स्थित विंध्यावासिनी कॉलोनी निवासी अनिल की पत्नी निशा (24) को लीवर में सूजन की शिकायत थी। 30 जनवरी की शाम पति उसे लेकर डॉक्टर लाइन स्थित एक क्लीनिक पर पहुंचा। रोगी का परीक्षण करने के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई। डॉक्टर ने दवाई देते हुए कहा कि उनके क्लीनिक में भर्ती की सुविधा नहीं है। अत: मरीज को कहीं ओर भर्ती कराना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अनिल अपनी पत्नी को लेकर उक्त डॉक्टर के द्रोणासागर के सामने स्थित नर्सिंग होम जा पहुंचा। डॉक्टर ने मरीज को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने का सुझाव दिया और निशा को एक इंजेक्शन लगा दिया। घर जाने के कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिस पर तीन युवकों ने नर्सिंग होम में डॉक्टर से मिले। डॉक्टर की सलाह पर परिवार के लोग निशा को गिरीताल स्थित एक नर्सिंग होम ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि निशा की मौत से गुस्साए सात-आठ लोगों ने नर्सिंग होम पहुंचकर डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने डॉक्टर पर कुर्सी से वार करने का प्रयास किया, उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर वहां से खिसक लिए। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज न हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें