फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-कचरा जलाने वाले 13 उद्योगों को पीसीबी ने बंद कराया

Fri, 01 Feb 2019 12:39 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
Pollution in pakistan - फोटो : PTI
विज्ञापन

महुआखेड़ागंज में ई-कचरा जलने से हो रहे वायु प्रदूषण को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने गंभीरता से लिया है। पीसीबी ने ऐसे 22 उद्योगों को चिह्नित कर उनके बंदी के आदेश मिलने के बाद बृहस्पतिवार को 13 उद्योगों को सील करा दिया है।

विज्ञापन

मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों से ई-कचरा लाकर यहां महुआखेड़ागंज, अहरपुरा क्षेत्र के उद्योगों की भट्ठियों में जलाया जा रहा था।

इससे घातक वायु प्रदूषण फैलने की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जनमिलन केंद्र में कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला से की थी। मंडलायुक्त ने पीसीबी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। 28 दिसंबर 2018 को पीसीबी के अधिकारियों ने पालिका प्रतिनिधियों के साथ छापा मारा। छापे में 22 भट्ठियां ई-कचरा जलाते हुए पाई गई थीं। पीसीबी ने इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी थी।

रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पीसीबी के सदस्य/सचिव ने प्रदूषण फैलाने के लिए चिह्नित किए गए 22 उद्योगों को बंद करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाष पंवार, एई राकेश कंडारी के नेतृत्व में एक टीम ने महुआखेड़ागंज में पहुंचकर कचरा जलाने वाले 13 उद्योगों को सील करा दिया। पंवार ने बताया कि पांच उद्योगों में ताले लगे थे। जिनके गेट पर बंदी के नोटिस चस्पा किए गए हैं। कुछ उद्योगों को शुक्रवार को बंद कराया जाएगा। टीम में कानूनगो मोहन लाल, पीसीबी के अनुश्रवण सहायक योगेश रावत आदि थे। 
विज्ञापन

इंसेट..... 
ये इकाइयां कराई बंद 
लिवा मेटल अहरपुरा, सिफा मेटल महुआखेड़ागंज, साईं बैटरी पार्ट्स, ए-वन मेटल इंड्रस्टीज, तौसीफ इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान इंडस्ट्रीज,   अब्दुल ट्रेडर्स, भारत मेटल इंटरप्राइजेज, इरफान मेटल, खुशी मेटल, मिलन ट्रेडर्स, जिया मेटल, निया मेटल, इरम मेटल ट्रेडर्स। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें