फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूली महिला

Mon, 28 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
अात्‍महत्‍या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पति से अनबन के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


 आरोप है कि वार्ड नंबर 2 ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप में रहने वाली नीला (35) की अपने पति तारक तरफदार से अनबन होती रहती थी। नीला खेतों में मजदूरी करती थी, जबकि तारक प्रीत विहार स्थित एक जूस फैक्ट्री में काम करता था। रविवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पति काम पर चला गया। 

इसी बीच नीला ने छत में लगे पाइप में नॉयलॉन की रस्सी डाली और लटक गई। मां को फंदे से लटका देख उसके बेटों में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी निमई और भगतोष ने फंदे में लटकी नीला को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर नीला के पिता खोखन साना, चचेरा भाई पवित्र साना निवासी कालीनगर सहित तमाम रिश्तेदार पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने घर पर ही हंगामा करते हुए पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे एसओ सुशील कुमार ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतका के चचेरे भाई पवित्र ने बताया कि नीला की शादी 11 साल पहले तारक से हुई थी। 

तारक शराब पीने का आदी है और नीला को मारता पीटता था। कई बार तारक की मांग पर उसे पैसे भी दिए गए। एक साल पहले ही तारक को कालीनगर दिनेशपुर में प्लाट खरीदकर दिया गया था, जो नीला के नाम पर था। लेकिन तारक नीला पर प्लाट बेचकर पैसे देने का लगातार दबाव बना रहा था। नीला के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट कर रहा था। नीला के दो बेटे हैं। एसओ सुशील ने बताया कि मृतका ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पति से झगड़े के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। 

11 साल में 10 बार हुई पंचायत
मृतका के चचेरे भाई पवित्र और जिला पंचायत सदस्य कालीनगर त्रिनाथ ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही तारक ने नीला से पैसों की मांग करनी शुरु कर दी थी। नीला मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती थी। तारक के खराब बर्ताव का आलम यह था कि शादी के 11 सालों में 10 बार पंचायत करनी पड़ी थी। लेकिन फिर भी तारक का रवैया नहीं सुधरा था। दो दिन से लगातार वह नीला के साथ मारपीट कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें