फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाना बनाते समय अचानक गश खाकर गिरी महिला, अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 13 Aug 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
 रजनी
विज्ञापन
रुद्रपुर। खाना बनाते समय 36 वर्षीय महिला अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जमीन पर गिर गई। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामपुर बिलासपुर स्थित डाम कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय रजनी पत्नी महावीर मंगलवार रात आठ बजे घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह रसोई में ही बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला के गिरते ही परिजन तत्काल उसे बिलासपुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रजनी की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रजनी की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, रजनी का 17 वर्षीय पुत्र और 14 वर्षीय पुत्री है। उसका पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। प्रभारी सीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि जिला अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली थी। महिला की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें