फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन दुकानों पर छापा मारा, छह सैंपल भरे

विज्ञापन
परचून की दुकान से सेंपल लेती फूड सेफ्टी अधिकारी आशा आर्या
विज्ञापन
रुद्रपुर। रक्षाबंधन त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयनगर और कालीनगर क्षेत्रों में तीन दुकानों पर छापा मार की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने मिठाई सहित कुल छह खाद्य पदार्थों के नमूनों एकत्र किए।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। टीम ने दुकानों पर साफ-सफाई और खाद्य भंडारण की स्थितियों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने बताया कि बंगाली मिठाई की दुकान से मिठाई, दूध की दो डेरी से दूध के अलग-अलग दो सैंपल व परचून की दुकान से गुड़, चीनी, मूंगफली के नमूने भरे। नमूनों को प्रयोगशाला में विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है। प्रयोगशाला में इनकी गुणवत्ता, शुद्धता और मिलावट के स्तर की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट में यदि कोई नमूना असुरक्षित या मिलावटी पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इसमें जुर्माना और मुकदमा भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें