फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से अश्लील हरकत करते युवक को दबोचा

Mon, 28 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ दिनेशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नौकरी का झांसा देकर युवती से अश्लील हरकत करने का प्रयास कर रहे युवक को लोगों ने धर दबोचा। इस दौरान उसकी जमकर धुनाई भी की गई। जबकि मौके से उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। बाद में लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। उधर आरोपी की पत्नी ने भी तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर देकर उसके पति को षड्यंत्र के तहत फंसाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा कि तिलपुरी गांव का युवक उसकी बेटी को कई दिनों से नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा है। आरोप है कि रविवार की सुबह उसकी बेटी घर पर अकेली थी, इस बीच वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर आया और मोबाइल से उसकी बेटी की फोटो खींची, साथ ही अश्लील हरकत करते हुए उसकी बेटी को जबरन बाहर ले जाने लगा। बेटी के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर आ गए। जिसे देख तीन लोग डैम की ओर भाग निकले, जबकि आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इस मामले को लेकर बाद में ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया। विहिप नेता डा. आरके महाजन ने भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हंगामा करने वालों में पुष्पा देवी, गंगा दानू, रेखा मेहता, बसंती मेहता, उमा कार्की, भगत धामी, शंकर नगरकोटी, ललित मेहरा, खड़क कोरंगा, मदन मेहता, नरेंद्र न्याल, विरेंद्र कोरंगा आदि थे। उधर आरोपी की पत्नी ने दी तहरीर में गांव के तीन लोगों पर उसके पति को षड्यंत्र के तहत फंसाने और बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें