फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: महिला ने लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, नौकरी का झांसा देकर 5.50 लाख ठगने की शिकायत कराई

Mon, 24 Aug 2026 10:28 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर की एक महिला ने दो युवकों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और नौकरी का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये व आभूषण लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर के सीएससी में काम करने वाली एक महिला ने दो युवकों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और नौकरी का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये व आभूषण लेने का आरोप लगाया है। उसने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

अल्मोड़ा जिले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शिवलाल पुर निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने खुद को फाइनेंस कंपनी में बताते हुए कहा कि उसका मित्र काशीपुर में एक बैंक में शाखा प्रबंधक है और वह उसकी बैंक में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने महिला से 5,50,000 रुपये नकद, सोने के कान के झुमके, नाक की नथ, मांग टीका और गले का हार ले लिए। पीड़िता ने यह रकम मकान बनाने के लिए लिया गया लोन और एफडी तुड़वाकर दी थी। आरोप लगाया कि उसे इंटरव्यू के बहाने काशीपुर बुलाया गया और 23 जुलाई 2025 को वैशाली कॉलोनी स्थित एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


13 अगस्त को भी दोनों आरोपी उसे कार से रामनगर ले गए और कार में ही दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। 16 अगस्त की रात आरोपी की पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। संबंधित थाने से जानकारी लेकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें