फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में साक्षी और अरुण अव्वल 

Mon, 24 Dec 2018 12:10 AM IST
विपिन कुमार राजीव पांडेय 
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में 400 मीटर दौड़ में शामिल बच्चे। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को दो दिनी राज्य स्तरीय मिनी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में दो खिलाड़ी चोटिल भी हो गए। इसके अलावा कबड्डी के कोचों के नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें एथलेटिक्स चैंपियन ऊधमसिंह नगर के सौरभ ने मशाल लेकर ट्रैक की परिक्रमा की। सभी 13 जिलों से पहुंची टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथियों को सलामी दी। बालक एवं बालिका वर्ग एथलेटिक्स में 400 मीटर दौड़ के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

400 मीटर दौड़ के दौरान पिथौरागढ़ टीम की छात्रा लक्ष्मी और रुद्रप्रयाग की छात्रा अनुष्का चोटिल हो गईं। लक्ष्मी को गंभीर चोटें आई, जिसे जिला खेल सहसंयोजक दिनेश सिंह एंबुलेंस में ले गए। इसी तरह पौड़ी और हरिद्वार के बीच कबड्डी मैच के दौरान हरिद्वार के दो खिलाड़ियों की उम्र अधिक होने के संदेह पर दोनों टीम मैनेजरों के बीच कहासुनी हो गई। जिला खेल समन्वयक प्राथमिक राजेंद्र भाकुनी ने बीचबचाव किया। मामले को प्रत्यावेदन समिति को जांच के लिए सौंपने के बाद खेल शुरू हुआ।
विज्ञापन


कबड्डी के बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर की टीम ने चमोली को 38-6 से हराया। बालिका वर्ग में उत्तरकाशी ने देहरादून को 28-26 से हराया। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, सीईओ हीरालाल गौतम, डीईओ बेसिक रवि मेहता, बीईओ मतादीन गौतम, ब्लॉक समन्वयक कमल सक्सेना, बीआरसी समन्वयक कैलाश, जिला खेल समन्वयक माध्यमिक लक्ष्मण टाकुली, उप शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही, हरीश दनाई, धीरज पांडे आदि थे। 
विज्ञापन



प्रतियोगिता के परिणाम 
 एथलेटिक्स               प्रथम स्थान  
400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग - साक्षी, रुद्रप्रयाग   
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग - अरुण कुुमार, नैनीताल 
लंबी कूद बालिका वर्ग - शशिबाला, नैनीताल  
लंबी कूद बालक वर्ग  - रितेश कुमार, चंपावत 
--------------   
खो-खो के परिणाम  
बालक वर्ग  
चंपावत ने उत्तरकाशी को 7-4 से हराया। 
चंपावत ने टिहरी को 3-0 से हराया। 
देहरादून ने पिथौरागढ़ को 3-0 से हराया। 
नैनीताल ने बागेश्वर को 5-2 से हराया। 
देहरादून ने चमोली को 2-1 से हराया।  

बालिका वर्ग 
अल्मोड़ा और उत्तरकाशी के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।  
पौड़ी ने हरिद्वार को 3-0 से हराया। 
ऊधम सिंह नगर ने टिहरी को 9-0 से हराया। 
बागेश्वर ने चमोली को 3-2 से हराया।  
 
मानचित्र प्रतियोगिता  
मेघा पांडे, बागेश्वर, प्रथम  
निशा नेगी, बागेश्वर, द्वितीय 
मनोज मटियानी, नैनीताल, तृतीय 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें