किसान सहकारिता के सहभागी बनकर अपनी और समिति की आर्थिक स्थिति मजबूत करें। कर्मचारी भी सहज और सरलता के साथ अशिक्षित किसानों को सरकारी ओर समिति की योजनाएं बताकर उनको लाभ पहुंचाएं। यह बात विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने समिति के वार्षिक अधिवेशन में कही।
विरिया दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति का 32वां वार्षिक अधिवेशन बुधवार को समिति के प्रांगण में संपन्न हुुआ। समिति के प्रबंध निदेशक बलराम सिंह राणा और कैटर सचिव दया शंकर यादव ने वर्ष 2014-15 का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। समिति ने वित्त वर्ष में 41 लाख 89 हजार 153 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।
अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष विजय सिंह राणा ने कहा कि समिति किसानों के हित के लिए गुणवत्तायुक्त उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायन के साथ ही सदस्यों को उनकी अर्थिक स्थिती मजबूत करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने को तत्पर हैं। अधिवेशन के दौरान किसानों ने समिति के सचिव बलराम सिंह राणा किसानों का उत्पीड़न के साथ अशोभनीय व्यवहार को लेकर आक्रोश जताते हुए संचालक मंडल से उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।
वहां नानकमत्ता दीर्घाकार के अध्यक्ष उमेश सिंह राणा, सचिव तुला सिंह राणा जिला पंचायत सदस्य जगदीश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवन सिंह राणा, महेंद्र सिंह बडवाल, मंतर सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, मोती सिंह राणा, श्रीमति प्रेम कौर, बलविंदर कौर, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, केदार सिंह, भगवान सिंह, जिला किसान सभा के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह फौजी, हरी सिंह आदि थे।