फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बावजूद खुली दुकान

Wed, 13 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकों के तमाम विरोध को धता बताकर आबकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने चैती तिराहा कुंडेश्वरी मोड़ पर देशी शराब की दुकान खोल दी है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। चैती तिराहा कुंडेश्वरी मोड़ पर एक देशी शराब की दुकान खुली हुई थी। बीते दिनों कुछ शराबियों द्वारा शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता करने के बाद ग्रामीणों ने शराबियों को दौड़ा दिया था।

इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। दुकान के सामने धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा था। डीएम अक्षत गुप्ता ने दुकान नहीं खुलने का आश्वासन दिया था। लेकिन बताया जाता है कि एक बार फिर नये ठेके होने से वहां देशी शराब की दुकान दोबारा खोल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीणों का कहना है कि जिस स्थान पर दुकान खोली गई है, वहां से चैती मंदिर दो सौ मीटर दूर है। तत्कालीन एसडीएम पीएस राणा और आबकारी इंस्पेक्टर विष्णु थापा ने दुकान नहीं खुलने का आश्वासन दिया था। लेकिन दोबारा दुकान खोल दी गई है। जिसका ग्रामीण विरोध करते रहेंगे। कहा कि दुकान खुलने से साबित होता है कि शराब माफियाओं के सामने प्रशासन झुक गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें