फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी को स्वच्छ करने के लिए चाहिए दशरथ मांझी सी इच्छाशक्ति

विज्ञापन
कल्याणी नदी के किनारे आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते मेयर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कल्याणी नदी के स्वच्छता अभियान से आम जनता को जोड़ने और बच्चों को प्रेरित करने के लिए रविवार को नदी के किनारे प्रोजेक्टर पर फिल्म ‘मांझी-द माउंटेन मैन’ दिखाई गई। इस प्रेरणादायी फिल्म के माध्यम से बच्चों को जीवन में प्रत्येक कार्य के लिए किए जाने वाले संघर्ष का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, साथी ग्रुप, छठ पूजा समिति समेत विभिन्न संगठनों के सहयोग बच्चों को ‘मांझी-द माउंटेन मैन’ फिल्म दिखाई। बच्चों को संबोधित करते हुए मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मन में इच्छाशक्ति और दृढ संकल्प हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता।
उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी की स्वच्छता के लिए हम सभी को दशरथ मांझी के समान इच्छाशक्ति दिखानी होगी। दशरथ मांझी एक मजदूर थे, जिन्होंने हथौड़ा और छेनी से अकेले ही पहाड़ को काटकर सड़क बना दी थी। वहां रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जेबी सिंह, फुदेना साहनी, बीना सिब्बल, उदिता शर्मा, ओपी सिंगला, जगदीश बिष्ट, हरीश भाकुनी आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें