काशीपुर। इस बार महाकाल कांवड़ संघ की ओर से ढाई क्विंटल वजनी कांवड़ तैयार की जा रही है। 17 फरवरी को 60 सदस्यीय दल गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना होगा।
संघ के सदस्य सन्नी कश्यप ने बताया कि कांवड़ की लंबाई 30 और ऊंचाई 18 फुट है। भक्त इसे पिछले डेढ़ माह से तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सनातन का परचम ऊंचा करने के लिए टीम विशालकाय कांवड़ तैयार कर रही है। बता दें कि मोहल्ला कटोराताल के युवकों ने 11 साल पहले काशीपुर में बड़ी कांवड़ लाने की शुरुआत की थी।